अप्रैल 21, 2026

विभिन्न संस्थाओं ने किया आपदा राहत कोष में अंशदान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर जिला में नादौन क्षेत्र के दौरे के दौरान आज विभिन्न संगठनों और दानी सज्जनों ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए उदारतापूर्वक अंशदान किया। मुख्यमंत्री को श्री माता बगलामुखी न्यास ने 5 लाख, गौना स्थित डाईट के कर्मचारियों ने 55 हजार, ज्योतिकलश संस्था टीहरा जिला मण्डी ने एक लाख रुपये, प्राथमिक शिक्षक संघ गलोड़ ने 21 हजार रुपये, टीजीटी कला संघ ने 52 हजार रुपये, राजस्व विभाग कर्मचारी संघ ने 65 हजार रुपये और नादौन के चौरू गांव के डॉ. जय प्रेम ने 51 हजार रुपये के चेक राहत कोष के लिए भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान से जरूरतमंदों की जीवन में आशातीत बदलाव लाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading