नवम्बर 8, 2026

मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.31 लाख रुपये का अंशदान

नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्ष अंजली चौहान ने आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1.31 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
शिक्षा मंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए नगर पंचायत कोटखाई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में सहायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत कोटखाई के उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, पार्षद जगदीश चौहान, नीरज ठाकुर तथा विक्की चौहान भी उपस्थित है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.