प्रदेश में मौसम की स्तिथि के पूर्वानुमान को देखते हुए शिमला जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान दो दिनों के लिए बंद करने के आदेश जारी
प्रदेश में मौसम की स्तिथि को देखते हुए शिमला जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान दो दिन यानि 23 और 24 अगस्त को बंद करने के आदेश जारी किये गए है।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी द्वारा जारी आदेशानुसार शिमला जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, अंगवारी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र दो दिनों के लिए बंद रहेंगे।
