मार्च 13, 2026

मुख्यमंत्री ने जल उपकर आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ दिलाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जलविद्युत उत्पादन पर राज्य जल उपकर आयोग के अध्यक्ष के रूप में अमिताभ अवस्थी को शपथ दिलाई।
उन्होंने आयोग के सदस्यों एचएम धरेवला, अरुण शर्मा और जोगिंद्र सिंह को भी शपथ दिलाई।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव जल शक्ति ओंकार चंद शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और रितेश कपरेट तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading