जून 19, 2026

देश की हिफाजत देश की सुरक्षा के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन

आज क्षेत्रीय मुख्यालय (शिमला) भा ति सी पु बल में स्वतंत्र भारत की 75वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश की हिफाजत देश की सुरक्षा के अन्तर्गत क्षेत्रीय मुख्यालय परिसर में राजकीय माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शोघी में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं के समक्ष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसके अंतर्गत सभी छात्राओं को बताया गया कि भा.ति.सी.पु.बल की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में भारत तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई थी।

ये बल इस सीमा पर काराकोरम दर्रा से अरूणाचल के जेचप ला दर्रा 3488 किमी की लम्बाई पर फैली सीमा की रक्षा करता है। इस बल का मुख्य उद्देश्य शोर्य- दृढ़ता- कर्म निष्ठा है। साथ ही बल में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को मिलने वाली सुविधाओं, प्रशिक्षण, पदोन्नति एवं कल्याणार्थ योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं भा.ति.सी.पु.बल से संबंधित प्रशिक्षण फिल्मों को दिखाया गया।

इसके अतिरिक्त देश की हिफाजत देश की सुरक्षा थीम पर लेखन व संवाद प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय से आये सभी छात्र/छात्राओं को क्षेत्रीय मुख्यालय, भा.ति.सी.पु.बल परिसर का भ्रमण करवाया गया एवं कुछ प्रसिद्व हथियारों की प्रदर्शनी लगाकर जानकरी दी गई। अन्त में सूक्ष्म जलपान के साथ समारोह का समापन किया गया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading