अप्रैल 26, 2026

नए भारत के लिए डिजिटल भारत विषय पर पत्र लेखन प्रतियोगिता

डाक विभाग ‘नए भारत के लिए डिजिटल भारत विषय’ पर ‘ढाई आखर पत्र-लेखन प्रतियोगिता’ आयोजित करेगा। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल सपरुन राम देव पाठक ने दी।
राम देव पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की यह लेखन प्रतियोगिता 31 अक्तूबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के तहत नए भारत के लिए डिजिटल इंडिया विषय पर लिखित पत्र को मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, एच.पी. सर्कल, शिमला-171009 पर भेजना है। पत्र पर अंग्रेजी अथवा हिन्दी अथवा स्थानीय भाषा अंकित करना है।
उन्होंने कहा कि पत्र लेखन सादे ए-4 आकार के कागज़ पर किया जाएगा और पत्र की कुल सीमा एक हजार शब्द निर्धारित की गई है। अंतरदेशीय पत्र कार्ड पर शब्दों की सीमा 500 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि केवल हस्तलिखित पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे।
राम देव पाठक ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम जनवरी, 2023 को 18 वर्ष की आयु तक एवं इसी तिथि को 18 वर्ष से अधिक आयुवर्गीय भाग ले सकते हैं। दोनो वर्गों में अंतरदेशीय लिफाफा एवं लिफाफा श्रेणी निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रेणी में वृत्त स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को 31 अक्तूबर, 2023 तक अपने पत्र मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एच.पी.सर्किल शिमला 171009 को प्रेषित करने होगे। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रार्थी को पत्र के साथ अपना सत्यापित आयु प्रमाण पत्र भी भेजना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रार्थी अधिक जानकारी के लिए अपने समीप के डाकघर अथवा अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल सपरुन के दूरभाष नम्बर 01792-220521 तथा 01792-225293 पर सम्पर्क कर सकते हंै।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading