मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

विश्वास फाउंडेशन, जिला सोलन के समन्वयक श्री ऋषि आशीष विश्वास एवं श्री एकलव्य विश्वास ने आज विश्वास फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 5 लाख रुपये की राशि का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में इस तरह का योगदान सराहनीय है।

शहीद अंकुश ठाकुर गांव व डाकघर करोहटा, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर की मां उषा रानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21 हजार रुपये की राशि का चेक भोरंज के विधायक सुरेश कुमार के माध्यम से आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।