मार्च 9, 2026

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा स्थगित

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने आज बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 29 जुलाई, 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षा (ईएमआरएसएसटी-2023) स्थगित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा भारी बारिश से सम्पर्क मार्गों के अवरूद्ध होने तथा संचार सुविधा में बाधा उत्पन्न होने के दृष्टिगत स्थगित गई है। परीक्षा की आगामी तिथि पुनः घोषित की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading