मार्च 9, 2026

राज्यपाल ने आशा मालवीय को सम्मानित किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में साइकलिस्ट आशा मालवीय को सम्मानित किया जो साईकल पर भारत भ्रमण कर रही हैं। राज्यपाल ने उन्हें इस अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह अभियान महिला सशक्तिकरण तथा सुरक्षा के उद्देश्य से आरम्भ किया गया है।
आशा मालवीय मध्यप्रदेश से संबंध रखती हैं तथा उन्होंने एक खिलाड़ी तथा पर्वतारोही के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी यह साईकल यात्रा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर, 2022 को भोपाल से आरम्भ हुई थी तथा इसका समापन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में होगा। इस अभियान के दौरान वह देश के 28 राज्यों में कुल 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। अभी तक उन्होंने 24 राज्यों में 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर ली है तथा हिमाचल उनकी यात्रा का 25वां प्रदेश है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading