मार्च 14, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वप्रिय के उद्देश्य से देश को आगे ले जा रहे हैं : बिंदल

सोलन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सोलन शहर से भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज किया।
उनके साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल विशेष रूप में उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और इसको भाजपा मंडल स्तर पर एक उत्सव की तरह मना रही है आज पूरे प्रदेश भर में हमारे गणमान्य नेतागण महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं और कार्यकर्ताओ में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिला है।

बिंदल ने कहा दुनिया भारत में विश्वास करती है और विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को नरेंद्र मोदी पर।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वप्रिय के उद्देश्य से देश को आगे ले जा रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से आतंकवाद पर प्रहार अभी भी देश भुला नहीं है।
धारा 370 हटी एक भारत एक संविधान लागू किया गया यह दिखाता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति कितनी सुदृढ़ है।
रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है, सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है, सीमाओं पर रिकॉर्ड नई सड़कों और पुलों का निर्माण हुआ है।
सीरिया ,लीबिया ,यमन ,सुदान, नेपाल और अफगानिस्तान से 19000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित घर लाया गया। कोविद महामारी में पूरे विश्व से 2.97 करोड़ लोगों को घर लाए।
उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है, आज से पहले कभी भी ऐसा नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading