मार्च 11, 2026

मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के : खन्ना

सोलन, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कसौली मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है और जिस प्रकार से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के लिए उत्साहित है उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यक्रम सफल होने जा रहा है।
मोदी जी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महासंपर्क अभियान का आयोजन करेगी और इसके लिए कार्यकर्ताओं में अति उत्साह देखने को मिला है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तुलना नहीं की जा सकती, आज हमारा देश पूरे विश्व के लिए एक गुरु के रूप में बनता चले जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भर भारत बन रहा है अगर हम सभी क्षेत्रों को ध्यान से देखें तो हम सभी क्षेत्रों में विकास की दृष्टि से उत्तम कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं, गरीब कल्याण से देश का कल्याण होता है और हमारी केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है।
80 करोड़ भारतीयों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है, जन धन योजना वित्तीय समावेश की विश्व में सबसे बड़ी पहल हमारी केंद्र सरकार की है, कमजोर वर्गों की आकांक्षाओं की पूर्ति और उनकी अधिकारों की रक्षा करना हमारी सरकार का परम धर्म है।
दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, जनजातीय लोगों के लिए सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना और यही नहीं 3 करोड से अधिक गरीबों को सभी बुनियादी सेवाओं वाले अफसर हमारी केंद्र सरकार ने प्रदान किए है।
दिव्यांगता के प्रकारों को 7 से बढ़ाकर 21 हमारी केंद्र सरकार ने किया है। सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में आरक्षण क्रमशा: 3% से बढ़ाकर 4% और 3% से बढ़ाकर 5% किया गया आज 24.45 लाख दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए 13528 शिविरों में सहायता और सहायक उपकरण बांटे गए।

उन्होंने कहा कि हम तो सिर्फ इतना ही कहते हैं कि देश में मोदी है तो मुमकिन है, मोदी है तो देश की तरक्की निश्चित है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading