नेहरू युवा केंद्र के द्वारा मिशन लाइफ के तहत किया गया कार्यक्रम का आयोजन
नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओखरू मे ‘मिशन लाइफ: मिशन लाइफ़स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पुष्पेंदर सिंह तथा नेहरू युवा केंद्र शिमला के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी नितेश कुमार ने की।
नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य महोदय ने सभी उपस्थित युवाओं को मिशन लाइफ़स्टाइल के तहत अपनी दैनिक जीवनशैली तथा पर्यावरण के लिए जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा की आज के समय मे युवाओं के दैनिक जीवनशैली मे सुधार लाने की अत्यधिक आवश्यक्ता है। इसके अतिरिक्त उन्होने पर्यावरण के लिए भी जागरूक रहने तथा पर्यावरण को संरक्षित रखने की अपील की।
कार्यक्रम मे एक पोस्टर मेकिंग तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया ।