नवम्बर 8, 2026

मणिपुर में फंसे छात्रों एवं अन्य की सहायता के लिए फोन नम्बर जारी

ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा सोलन ज़िला से संबंधित छात्रों एवं अन्य व्यक्ति जो वर्तमान परिस्थितियों में मणिपुर राज्य में फंस गए हैं की सहायता के लिए दूरभाष एवं मोबाईल नम्बर जारी किए हैं।
प्राधिकरण ने आग्रह किया है कि यदि सोलन ज़िला से संबंधित कोई छात्र एवं अन्य व्यक्ति मणिपुर राज्य में फंस गए हैं और घर वापिस आना चाहते हैं तो दूरभाष नम्बर 01792-220049, 220882 तथा मोबाईल नम्बर 94594-57292 पर व्हाट्सऐप कर सकते हैं।
इन नम्बरों पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.