भाषा संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में हिमाचल पुस्तक विक्रय केंद्र स्थापित
राकेश कंवर सचिव भाषा संस्कृति हिमाचल प्रदेश सरकार की स्वीकृति से डॉ पंकज ललित निदेशक भाषा संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के आदेशानुसार गेयटी थिएटर, शिमला में हिमाचल पुस्तक विक्रय केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र में हिमाचल प्रदेश के लेखकों की एक पुस्तक की चार चार प्रतियां विक्रय के लिए शामिल की जाएंगी । एक लेखक अपनी अधिकतम 5 पुस्तकें भेज सकेंगे । यह पुस्तकें लेखकों द्वारा गेयटी थियेटर शिमला में अथवा जिला भाषा अधिकारी अथवा हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के कार्यालय में पहुंचाई जा सकती हैं । पुस्तकें लेखकों द्वारा डाक, कोरियर के माध्यम से अथवा व्यक्तिगत रूप से भी दी जा सकती हैं। लेखकों को ये पुस्तकें 10% छूट पर देनी होंगी ।
3 माह के भीतर बिकने वाली पुस्तकों की राशि अकादमी द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से लेखकों के खाते में जमा की जाएगी। लेखक को अपना खाता संख्या बैंक का नाम आईएफएससी कोड मोबाइल नंबर और ईमेल का विवरण उपलब्ध करवाना होगा। 6 मास तक पुस्तकें न बिकने की स्थिति में स्थानाभाव के कारण लेखकों को वापिस भेजी जा सकेंगी ।हिमाचल प्रदेश के सभी लेखकों से विनम्र आग्रह है कि पुस्तक विक्रय केंद्र में अपनी अधिकतम 5 पुस्तकों की चार चार प्रतियां अवश्य भेजें ।