मार्च 9, 2026

सोलन पारम्परिक संस्कृति संवर्धन सोसायटी की बैठक आयोजित

सोलन पारम्परिक संस्कृति संवर्धन सोसायटी के विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त सोलन एवं सोलन कला मंच समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज सोलन स्थित कला केन्द्र कोठो में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कला केन्द्र के आॅडटाॅरीअम, सभागार, सम्मेलन कक्ष, विश्राम गृह, सदन के किराए के बारे में, कला केन्द्र में आर्ट गैलरी म्यूजियम को विकसित करने बारे चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में कला केन्द्र के रखरखाव बारे भी विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने इस अवसर पर कला केन्द्र कोठो का निरीक्षण किया। कला केन्द्र की सुदंरता बढ़ाने बारे तथा रखरखाव बारे उचित दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा देश राज शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुभाष अग्रवाल, ज़िला भाषा अधिकारी ममता वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading