नवम्बर 9, 2026

मुख्यमंत्री ने बतनी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं पूर्व मुख्य सचिव आर.डी. धीमान की माता जी बतनी देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। बतनी देवी का गत देर रात टांडा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के लिए इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.