जून 8, 2026

कोल इंडिया लिमिटेड ने जीता “भारत में सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र” की कंपनी का पुरस्कार

प्रहलाद जोशी और रावसाहेब पाटिल दानवे ने “भारत में सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र” की कंपनी का पुरस्कार पाने पर कोल इंडिया लिमिटेड की सराहना की

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने “भारत में सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र” की कंपनी का पुरस्कार पाने के लिए कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सराहना की। जोशी ने एक ट्वीट में प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह पुरस्कार ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक अगुवा बनने के लिए सीआईएल के प्रयासों को और गति प्रदान करेगा। कोयला, खान और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने भी प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने के लिए सीआईएल की सराहना की।

सीआईएल को यह पुरस्कार वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ (एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री), कोलकाता द्वारा “एनर्जी मीट एंड एक्सीलेंस अवार्ड्स फंक्शन” में प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading