मार्च 9, 2026

विभागीय परीक्षा के लिए 21 से 24 फरवरी, 2022 तक कर सकेंगे आवेदन

विभागीय परीक्षा बोर्ड हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता ने आज बताया कि बोर्ड द्वारा पूर्व निर्धारित 14 फरवरी, 2022 से 22 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था और इसके स्थान पर हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड द्वारा विभागीय परीक्षा का आयोजन 21 मार्च, 2022 से 30 मार्च, 2022 से करवाने का निर्णय लिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके दृष्टिगत विभागीय परीक्षा बोर्ड द्वारा जनहित में यह निर्णय लिया गया है कि जो अभ्यर्थी 31 दिसम्बर, 2021 तक अपने आवेदन नहीं भर पाए थे, उन्हें अतिरिक्त समय देते हुए वे अब मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से 21 फरवरी, 2022 से 24 फरवरी, 2022 रात्रि 11ः59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, सभी विभागाध्यक्षों को भी सूचित किया गया है कि प्राप्त आवेदन पत्रों को 21 फरवरी, 2022 से 26 फरवरी, 2022 तक विभागीय परीक्षा बोर्ड को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading