जून 23, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई विभिन्न विकासात्मक कार्यों की घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए आज यहां विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में घोषणाओं के प्रक्रियाधीन एवं लम्बित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सुभासीष पन्डा ने विभागों को उनसे संबंधित घोषणाओं पर त्वरित कार्य करने तथा विकासात्मक परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग लम्बित मामलों की सूची बनाकर प्रशासनिक विभाग को भेजें, ताकि कार्य को तत्परता से आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि घोषणाओं के प्रक्रियाधीन मामलों की रिपोर्ट ई-समाधान पोर्टल पर लगातार अपलोड की जानी चाहिए ताकि इनकी नवीनतम स्थिति का अवलोकन किया जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन की वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन ने कार्यवाही का संचालन किया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading