मार्च 9, 2026

सचिवालय में प्रतिदिन तथा ओक ओवर में दो दिन आमजन से मिलेंगे मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आम लोगों तथा विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से प्रतिदिन सांय 6.00 बजे से 7.00 बजे तक राज्य सचिवालय में मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिल सकती है, जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सचिवालय में मिल सकते हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में मिलने के लिए आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम या अन्य महत्वपूर्ण बैठकों के समय की जानकारी न होने के कारण कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है। आम लोगों की सुविधा के लिए दृष्टिगत मुख्यमंत्री से भेंट करने का समय निर्धारित किया गया है ताकि लोगों के बहुमूल्य समय की बचत हो और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास के दौरान निरंतर लोगों से भेंट करते हैं और उनकी समस्याओं एवं मांगों का मौके पर समाधान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading