मार्च 8, 2026

“विश्व कैंसर दिवस” के उपलक्ष्य में हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग शिमला द्वारा इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान के कैंसर अस्पताल का दौरा

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) द्वारा 04 फरवरी 2023 को ‘‘विश्व कैंसर दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान के कैंसर अस्पताल का दौरा किया गया जिसमें अनुभाग की सदस्याओं द्वारा कैंसर अस्पताल में भर्ती रोगियों को कम्बल व् स्वच्छता किट वितरित की गई। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) की मानद सचिव डॉ० किमी सूद ने दी। उन्होने कहा कि 4-02-2023 को पूरे विश्व में “विश्व कैंसर दिवस” मनाया जाता है जिसके अंतर्गत कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीजों को उक्त सामग्री दी गयी जिसमें मरीजों को 40 कम्बल व् 40 स्वच्छता किट वितरित किये गए। उन्होने कहा कि इस दिन का मकसद लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक कर, इस बीमारी को मात देना है। इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर के लक्षण और बचाव के प्रति लोगों को जानकारी देना देना है । उन्होने कहा कि विश्व कैंसर दिवस 2023 की थीम है –“क्लोज द केयर गैप” जिसका उदेश्य कैंसर से जूझ रहे लोगों की मदद कर उनकी सहायता करना है। इस दौरे में कैंसर अस्पताल से विशेषज्ञ डॉ० मुनीश गुप्ता व् जिला रेडक्रॉस सोसायटी, शिमला के सहायक सचिव एस० के० गौतम ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में अस्पताल कल्याण अनुभाग से श्वेता सूद , सुविधा, शशि सूद, आशा शर्मा, वंदना शर्मा, सिमी सूद, बिंदु सैनी, ममता, आशा ठाकुर, पुष्पा गुप्ता व् हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस के कर्मचारी ध् स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading