अप्रैल 25, 2026

मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अरूणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से प्रदेश के दो जवानों के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। इस घटना में बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र के जवान अंकेश भारद्वाज और कांगड़ा जिला के बैजनाथ क्षेत्र के राकेश सिंह सहित भारतीय सेना के सात जवान शहीद हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकग्रस्त परिवारों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में समस्त प्रदेशवासी वीरभूमि के शहीद अंकेश और राकेश के परिवारजनों के साथ हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading