मार्च 13, 2026

दूरदर्शी सोच से परिपूर्ण है वन विभाग के निर्माण कार्य अन्य सरकारी एजेंसियों से करवाने का निर्णय

वन विभाग द्वारा किए जाने वाले सभी निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग और अन्य सरकारी निष्पादन एजेंसियों के माध्यम से करवाने का निर्णय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता और प्रशासकीय दक्षता को प्रदर्शित करता है। सिविल निर्माण कार्यों में लोक निर्माण विभाग के व्यापक अनुभव से गुणवत्ता भी बढ़ेगी और कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण भी होंगे।
लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए निविदा प्रक्रिया की नई समयावधि निर्धारित की गई है। इससे सम्पूर्ण प्रक्रिया पहले की तुलना में आधे से भी कम समय में पूर्ण हो जाएगी। निर्धारित समय सीमा में कार्य का आबंटन किया जाना अनिवार्य किया गया है। वन विभाग द्वारा किए जाने वाले अधिकांश निर्माण कार्य प्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े होते है। अभियांत्रिकी कार्यो से जुड़ी एजेंसियों से निर्माण कार्य करवाने से पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
यह निर्णय वन विभाग में विकास कार्यो को और गति प्रदान करने में मददगार साबित होगा। साथ ही विभाग को अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को निर्धारित समय में हासिल करने के लिए संबल मिलेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading