नवम्बर 8, 2026

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शिमला जिले में ताजा बर्फबारी के बाद सड़कों का निरीक्षण किया

जिला शिमला में जगह जगह पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिसकी वजह से ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण नीचे दी गई प्रमुख सड़कें वाहनों के चलने के लिए अवरुद्ध/फिसलन भरी हैं।

  1. खिड़की के पास ठियोग-चौपाल मार्ग – अवरुद्ध
  2. खड़ापथर के पास ठियोग-रोहड़ू रोड – अवरुद्ध
  3. नारकंडा के पास ठियोग-रामपुर रोड-। अवरुद्ध
  4. कुफरी-गलू-फागू के पास शिमला-ठियोग रोड पर फिसलन है।

इन मार्गो पर मशीनरी लगी हुई है और यातायात के लिए इन मार्गो को शीघ्र ही बहाल कर दिया जाएगा ।
सड़कों पर अभी फिसलन बनी हुई है जिसको हटाने के लिए रेत इत्यादि डाला जा रहा है। सभी से निवेदन है के आवश्यक होने पर ही यात्रा के लिए निकले।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.