नवम्बर 8, 2026

डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने आज पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संगठन व उनके क्षेत्र के विकास के लिए चौधरी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने परमात्मा से दिवगंत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.