मार्च 8, 2026

प्रधानमंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अन्तिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरम्भ में अहमदाबाद के यू.एन. मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading