मार्च 16, 2026

मुख्यमंत्री की उपिस्थित में एचपीएसआईडीसी और सेल के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

मुख्यमंत्री ने किया निगम की वैबसाइट एवं उन्नति पोर्टल का शुभारम्भ
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड और मैसर्ज स्टील अथाॅरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के मध्य राज्य में निगम की आवश्यकताओं के अनुरूप स्टील की आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के मोबाइल ऐप और उन्नति पोर्टल का भी शुभारम्भ किया। यह पोर्टल उपयोगकर्ताओं को दूसरों के साथ मिलकर और व्यक्तिगत परियोजनाओं पर कार्य करने की सुविधा प्रदान करता है। उन्नति पोर्टल रीयल टाईम सहयोग के साथ ही उपयोगकर्ताओं को किसी भी स्थान और समय पर साथ में काम करने और दस्तावेजों के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है।


जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड की वैबसाइट का भी शुभारम्भ किया। निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैबसाइट के माध्यम से सभी स्तरों पर लोगों को परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में समयबद्ध जानकारी सुनिश्चित होगी और इससे लक्ष्यों की प्राप्ति और कार्यों से सम्बन्धित सभी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।


मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड की ओर से 1.54 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और निगम के प्रबन्ध निदेशक राकेश प्रजापति द्वारा भेंट किया गया।

उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री को प्रदान किया।
इस अवसर पर स्टील अथाॅरिटी आॅफ इंडिया के मुख्य महाप्रबन्धक अभिजीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading