अप्रैल 30, 2026

डाक और अनिवार्य सेवा वाले मतदाताओं के मतपत्र रिटर्निंग अधिकारियों के पास पहुंचे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को जारी किए डाक मतपत्रों में से 6 दिसंबर 2022 तक 52,859 डाक मतपत्र (87 प्रतिशत) प्रदेश के सभी रिटर्निंग अधिकारियों के पास पहुॅंच गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में 2022 के विधानसभा चुनावों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को जारी किए गए डाक मतपत्रों में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि जहां एक ओर पिछले चुनावों में मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को जारी डाक मतपत्रों में से 45,126 मतपत्र प्राप्त हुए थे वहीं दूसरी ओर इन चुनावों में अब तक प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 52,859 है जो पिछले चुनावों की अपेक्षा 17 प्रतिशत अधिक है।
इसके अलावा अब तक अनिवार्य सेवा वाले मतदाताओं से 38207 और सेवा मतदाताओं से 21768 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं, जिससे कुल डाक मतपत्रों की संख्या 112834 हो गई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading