मार्च 10, 2026

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी उम्मीदवार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर सकते हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस उद्देश्य के लिए सबसे तय दूरी पर लगाए गए टेंटों में बाहर रहने की अनुमति प्रदान की गई है ताकि वहां से वे स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वारों पर निगरानी रख सकें। उनके लिए पीने का पानी, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है। स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वारों पर सीधी निगरानी सम्भव न हो पाने पर सीसीटीवी का प्रावधान है ।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को देखने के लिए प्रतिनिधियों को स्ट्रांग रूम के आंतरिक पैरामीटर पर ले जाने की भी व्यवस्था होगी। किसी भी व्यक्ति के इन्नर कॉरिडोर में प्रवेश करने पर प्रभारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के प्रभारी द्वारा उसकी लॉग बुक में एंटरी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के लिए त्रिस्तरीय (थ्री टायर) सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिसके लिए प्रथम स्तर पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, दूसरे स्तर पर राज्य सशस्त्र पुलिस बल तथा तीसरे स्तर पर जिला पुलिस बल द्वारा चौबीस घण्टे पहरा दिया जा रहा है।
इससे पूर्व श्री गर्ग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया के लिए उनके सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading