मार्च 8, 2026

20.60 लाख रूपये मूल्य की जब्तियां व जुर्माने

अब तक कुल 49.17 करोड़ रूपये की जब्ती

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी के दौरान 2 लाख 75 हजार रुपये की नकदी जबकि लगभग 5 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की 1601 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 10 लाख 23 हज़ार रुपये मूल्य की 1826 लीटर शराब जब्त की गई जबकि एक लाख 37 हजार रूपये की चर्स भी पकड़ी गई। उद्योग विभाग द्वारा खनिज अधिनियम के अन्तर्गत 34 हजार 500 रूपये, पुलिस विभाग द्वारा 70 हजार 600 रूपये तथा वन विभाग द्वारा 37 हजार 500 रूपये के जुर्माने किए गए हैं।
प्रदेश भर में पुलिस,आयकर, कर एवं आबकारी, उद्योग तथा वन विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 49 करोड़ 16 लाख 88 हजार 500 रूपये की नकदी, शराब तथा जुर्माने आदि की जब्ती की गई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading