मार्च 13, 2026

ऑनलाइन चुनाव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

निर्वाचन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आज ऑनलाईन चुनाव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए। शीर्ष दस विजेताओं में कोठी (बिलासपुर) के अमन शर्मा ने पहला, दलाश (कुल्लू) के विपुल और कोठी (बिलासपुर) की आरती शर्मा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अन्य सात विजेताओं में तलवाड़ा (बिलासपुर) के हरजिंदर सिंह, कांगड़ा की अदिति कटोच, सारटी (बिलासपुर) के राजकुमार, गेहड़वीं (बिलासपुर) के अभिषेक शर्मा, भड़ोली (बिलासपुर) के रजनीश ठाकुर, कांगड़ा की प्रियांशी सैनी तथा कोठी (बिलासपुर) के आशीष प्रमुख हैं।
इस प्रतियोगिता में कुल 96,599 प्रतिभागी पंजीकृत हुए थे जिनमें से 41,160 ने भाग लिया और 104 उम्मीदवार विजेता घोषित किए गए।
पहले तीन विजेताओं को क्रमशः 10 हजार, पांच हजार तथा तीन हजार रूपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे जबकि अगली शीर्ष सौ प्रविष्टियों को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
यह प्रश्नोत्तरी मुख्य निर्वाचन कार्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विकसित की गई थी जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 23 सितंबर, 2022 को शिमला में लॉंच किया था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading