अप्रैल 27, 2026

अब तक 48.44 करोड़ मूल्य की जब्तियां व जुर्माने

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी के दौरान 14 लाख 88 हजार रुपये की नकदी जबकि लगभग 15 लाख 27 हजार रुपये मूल्य की 4000 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 52 लाख 75 हज़ार रुपये मूल्य की 8406 लीटर शराब जब्त की गई।
प्रदेश भर में पुलिस,आयकर तथा अन्य विभागों द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 48 करोड़ 44 लाख 49 हजार रूपये की जब्ती एवं जुर्माने आदि की वसूली की जा चुकी है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading