जून 19, 2026

पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी में 2,11,95, 510 रुपए की नकदी जब्त

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू की गई आदर्श आचार संहिता के दौरान आज पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी में आज 2,11,95, 510 रुपए की नकदी जबकि 2,51,93,952 रुपए मूल्य की 2,33,100 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई। इसके अतिरिक्त 2,28,00,000रुपए मूल्य की लाहन भी जब्त की गई। पुलिस द्वारा 3,48,200 रुपये मूल्य की चरस तथा 95,500 रुपये की हेरोइन भी जब्त की गई।
प्रवक्ता ने बताया कि आयकर विभाग द्वारा की गई नाकेबंदी के दौरान 5,21,99, 100रूपए की नकदी तथा 2,28,81, 087रूपए मूल्य के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया की राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 29,54,010 रूपए मूल्य की 8792.915 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई।
अब तक 169307668 रुपये मूल्य की अवैध शराब, नकदी , नशीले पदार्थ आदि जब्त किए गए है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading