सितम्बर 20, 2026

आबकारी विभाग ने पकड़ी 1187 लीटर अवैध शराब

तीन लाइसेंस निलंबित 

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त युनुस ने आज बताया कि विभाग द्वारा गठित विशेष टास्क फॉर्स द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रदेश के विभिन्न भागों में टीम द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दबिश देते हुए राजस्व जिला बद्दी, कांगड़ा, चम्बा, ऊना, मण्डी, हमीरपुर, नूरपुर में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 1425 बोतलंे शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त 132 लीटर लाहन को भी कब्ज़े में लेकर नष्ट किया है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में स्थित सभी लाइसेंस परिसरों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी लाईसेंसियों को आबकारी नियम और उसके अंतर्गत बनाये गए प्रावधानों के अनुसार कार्य करने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि नियमों की उल्लंघना के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए विभाग ने मदिरा के थोक विक्रेताओं के तीन (एल-1, एल-13) लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान अभी तक 2,19,325 लीटर अवैध शराब की कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई है।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने बताया कि आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रदेश में स्थित सभी बॉटलिंग प्लांट, डिस्टिलरी, ब्रेवरी एवं थोक गोदामों पर विभाग नज़र रख रहा है। उन्होंने कहा कि कण्ट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में जिला एवं जोनल स्तर पर स्थापित कण्ट्रोल रूम द्वारा सभी परिसरों की भी निगरानी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध शराब से सम्बंधित शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ई-मेल-e-mail-vselection2022@mailhptax.gov.in या व्हाट्सएप नंबर-9418611339 पर कर सकता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading