सितम्बर 23, 2026

डाक सप्ताह के अंतर्गत मनाया गया डाक मण्डल में अंत्योदय दिवस

अधीक्षक डाकघर सोलन आर.डी. पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि डाक सप्ताह के अंतर्गत डाक मण्डल में आज अंतोदय दिवस मनाया गया।
उन्होंने कहा कि अंतोदय दिवस के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्गो के उत्थान से सम्बन्धित मामलों/योजनाओं से निपटने के लिए पैनल चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया।
आर.डी. पाठक ने कहा कि संगोष्ठी में अंत्योदय परिवार के लिए जो भी सरकारी योजनाएं प्रदान की जा रही है उसके बारे में वित्तीय सशक्तिकरण बारे चर्चा की गई। उन्होंने डाकघरों में विभिन्न बचत योजनाओं के अंतर्गत अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति योजना, एईपीएस व अन्य प्रोडक्ट बारे भी विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर हेमंत कुमार निवासी धर्मपुर के सौजन्य से अंतोदय परिवार के दो सुकन्या समृद्धि योजना के खाते फाईनेंस किए गए।
संगोष्ठी में ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन, ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा सहायक अधीक्षक डाकघर सोलन, डाकपाल सोलन, निरीक्षक डाकघर (जन शिकायत) सोलन ने भाग लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading