अप्रैल 29, 2026

विधानसभा चुनावों के लिए मण्डलीय आयुक्तों को बनाया सुगम्य पर्यवेक्षक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष मतदाता की श्रेणी में आने वाले दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठ मतदाताओं की आगामी विधानसभा चुनावों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन विभाग द्वारा कांगड़ा, शिमला और मंडी के मंडलायुक्तों को सुगम्य पर्यवेक्षक ¼Accessibility Observer) नियुक्त किया गया है।

श्री गर्ग ने कहा कि सुगम्य पर्यवेक्षक विशेष श्रेणी के मतदाताओं के लिए चुनावी प्रक्रिया को सुलभ बनाने हेतु मतदान केन्द्रों पर उन्हें न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त वे अपने-अपने मण्डल के अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक जिले के कम से कम तीन विधानसभा क्षेत्रों के न्यूनतम 10 मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे और इसकी रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आयोग को प्रेषित करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading