अप्रैल 27, 2026

कल्याणकारी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा लाभ: डॉ. सैजल

डॉ. सैजल ने सुबाथू, सनावर और कसौली में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में लिया भाग
डॉ. राजीव सैजल ने ग्राम पंचायत कोंरो कैंथड़ी के गांव लघेचघाट में लगभग 51 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इसके उपरांत, डॉ. सैजल नेे जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास की दुगुनी रफतार से हिमाचल प्रदेश को विकास के शिखर पर पहुंचाया है। गांव-देहात में समृद्धि की अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है जिससे आम व्यक्ति का जीवन सरल हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में कसौली विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में विकास की गति का पहिया रुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गाे का एक समान विकास हुआ है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय खुलने से क्षेत्र वासियों की मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मपुर में चिर लम्बित मांग के अनुसार 50 बिस्तरों की सुविधा प्रदान की गई है। परवाणु में 01 करोड़ रुपए व्यय कर हिमाचल की प्रथम फूल मण्डी निर्मित की गई है। कसौली विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति एवं सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 160 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत लगभग 05 हजार पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कुनेक्शन वितरित किए गए है।

डॉ. राजीव सैजल ने सुबाथू, सनावर और कसौली में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को अपने विचारों से सही दिशा दिखाई है। महर्षि वाल्मीकि वेदो के ज्ञाता थे। उनके द्वारा दी गई शिक्षाएं आज भी पूरे विश्व में प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा जो ग्रंथ रचनाएं की गई हैं हमें उन ग्रंथ रचनाओं को समझना होगा, उन्हें पढ़ना होगा, तभी हम अपने प्रदेश और देश के सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने महिला मण्डल कोंरो कैंथड़ी, कोंरो, काराध्यारम को 21-21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने वाल्मीकि सभा सनावर को 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
सुबाथू, सनावर और कसौली में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में हवन, यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ तथा भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
इस अवसर पर इस अवसर पर कृषि उपज विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ज़िला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, खंड विकास समिति सोलन के अध्यक्ष भीम सिंह, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत कोंरो कैंथड़ी के प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, उप प्रधान राजकुमार, बीडीसी सदस्य किरण देवी, प्रधान वाल्मीकि सभा सनावर जगत राम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading