प्राचीन श्री काली माता मंदिर, रेस्ट हाउस, निकट ITBP कैंप, तारादेवी में गरुड़ पुराण संपन्न
प्राचीन श्री काली माता मंदिर, रेस्ट हाउस, निकट ITBP कैंप तारादेवी में आज राम नवमी के पर्व पर श्री गरुड़ महापुराण अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसी के साथ प्राचीन श्री काली माता मंदिर में 18 महापुराणों के सफल आयोजन का कीर्तिमान स्थापित किया गया, क्योंकि यहाँ आयोजित बड़े पदम् महा पुराण 22 दिन तथा स्कन्द महा पुराण 45 दिन का आयोजन एक पार्श्व में संपन्न किया गया जोकि अन्यत्र कहीं नहीं हुआ। इस कठिन श्रमसाध्य साहसिक कार्य के लिए मंदिर कमेटी द्वारा व्यास श्री जितेन्दर शास्त्री जी को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आज संपन्न हुए गरुड़ पुराण के साथ ही व्यास श्री जितेन्दर शास्त्री जी ने 1000 से अधिक पुराण पाठ करने का कीर्तिमान भी केवल 52 वर्ष की आयु में स्थापित किया।
इस कार्यक्रम में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत मुख्य अध्यापक हीरा लाल शर्मा जी तथा हिमाचल ग्रामीण बैंक के पूर्व अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर महापुराणों के सफल आयोजन के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।














