नवम्बर 8, 2026

चरण दास सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवानिवृत्त

सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय, शिमला में प्रकाश सहायक के पद पर कार्यरत चरण दास आज सेवानिवृत्त हो गए।
चरण दास ने 06 अक्तूबर, 1994 को चलचित्र चालक पद पर विभाग में सेवा आरम्भ की थी। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों और निदेशालय में सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं।
सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय शिमला में चरण दास की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने चरण दास द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव से की गई सेवाएं सदैव अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय होती हैं।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर, संयुक्त निदेशक महेश पठानिया, उप-निदेशक (तकनीकी) उत्तम चंद कौंडल, विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.