जुलाई 3, 2026

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिला के जलोड़ी जोत के समीप घियाघी में एक टैम्पो ट्रैवलर की दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु और दस अन्य घायल हुए हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिये।
मुख्यमंत्री ने जिला एवं अस्पताल प्रशासन को दुर्घटना में घायल लोगों को श्रेष्ठ उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि घायलों को फौरी राहत के रूप में 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading