मार्च 13, 2026

जिला कुल्लू की चार पंचायतों में सामान्य निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी

राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि जिला कुल्लू के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत जाबन व नम्होग तथा विकास खण्ड नग्गर की ग्राम पंचायत कर्जां एवं सोयल में सामान्य निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार इन पंचायतों में 30 जनवरी, 2022 को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 11, 12 व 15 जनवरी, 2022 को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनकी जांच पड़ताल 17 जनवरी, 2022 को सम्बन्धित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रातः 10 बजे से करेंगे। इच्छुक प्रत्याशी 19 जनवरी, 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी, 2022 को नामांकन पत्रों की वापिसी के तुरंत पश्चात चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के तुरंत पश्चात सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के मुख्यालय में मतगणना की जाएगी।

 इस अधिसूचना के साथ ही विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत जाबन व नम्होग तथा विकास खण्ड नग्गर की ग्राम पंचायत कर्जां एवं सोयल में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

उन्होंने कहा कि यदि इन पंचायतों के किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हुआ हो तो वह 6 जनवरी, 2022 तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)-एवं-उपायुक्त को प्रपत्र-2 पर दोहरी प्रति में मात्र 2 रुपये का शुल्क अदा कर प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading