नवम्बर 9, 2026

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मई, 2022 में संघ की आम वार्षिक बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं एवं लम्बित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना तथा उनकी उचित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में संघ के महासचिव श्रवण मांटा सहित लगभग 50 अधिकारी शामिल थे।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.