अप्रैल 26, 2026

कलाकारों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा अधिकृत शिव शक्ति कला मंच कुनिहार, सप्तक कला रंग मंच तथा अक्षिता लोक सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों व नशा निवारण के बारे ग्रामीणों को जागरूक किया।
शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों द्वारा कुनिहार विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत क्यारड और दसेरन, सप्तक कला रंग मंच के कलाकारों ने विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत सपरुन और सन्होल तथा अक्षिता लोक सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड के अंतर्गत टकसाल और जंगेशू के कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया।

कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की जानकारी प्रदान की।
कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सामाजिक दूरी नियम का पालन करें। उन्होंने ग्रामीणों को बूस्टर डोज लगाने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत जंगेशू की प्रधान व्यासा देवी, ग्राम पंचायत टकसाल की प्रधान संतोष कुमारी, ग्राम पंचायत क्यारड़ प्रधान सरोज, ग्राम पंचायत दसेरन की प्रधान मीना देवी, ग्राम पंचायत सपरुन की प्रधान रेनु देवी, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम ठाकुर, ग्राम पंचायत जंगेशू के उप प्रधान रजिन्दू सिंह, ग्राम पंचायत टकसाल के उप प्रधान नीरज शर्मा, ग्राम पंचायत क्यारड़ के उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत दसेरन के उप प्रधान पृथ्वी सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading