मार्च 10, 2026

यूको आरसेटी सोलन में 10 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण का शुभारंभ

यूको आरसेटी सोलन के निदेशक रोहित कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि आज यूको आरसेटी द्वारा सोलन में 10 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में 30 से 35 प्रतिभागी भाग ले रहे है जिसमें प्रशिक्षुओं को फास्ट फूड मोमोज़, चाउमीन, केक, कचौरी, बर्गर टिक्की आदि बनाना सिखाया जाएगा।
रोहित कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को उद्यमिता विकास और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा जिसमें मार्केटिंग मैनेजमेंट, बैंकिंग, प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना, लाइसेन्स, संचार कला टाइम मैनेजमेंट आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
निदेशक ने बताया कि भविष्य में यूको आरसेटी सोलन में मोमबत्ती, आचार, पापड़, अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन के 18 से 45 वर्ष के इच्छुक प्रतिभागी यूको आरसेटी सोलन के कार्यालय (मेट्रो प्लाज़ा सुबाथु रोड नजदीक बिट्टू ऑटो रिपेयर शॉप) में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए 7018129836, 9459260183, 9459249459 9817154585, 9816479180 मोबाईल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading