मार्च 10, 2026

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित खनियारा क्षेत्र का दौरा किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के उपमंडल धर्मशाला के तहत बादल फटने के कारण आई बाढ़ से प्रभावित खनियारा क्षेत्र का दौरा किया। खनियारा में बाढ़ से निजी और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के उपरान्त खनियारा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राजस्व अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मलबा हटाने के लिए पर्याप्त संख्या में श्रम शक्ति तैनात करने के साथ ही प्रभावितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने लोगों से मानसून के दृष्टिगत सावधानी बरतने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को संपत्ति को हुए नुकसान का अति शीघ्र आकलन करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जा सके।
धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, उपमंडलाधिकारी (ना.) शिल्पी बेक्टा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, विद्युत बोर्ड, ग्रामीण विकास विभाग और नगर निगम के प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री के साथ घटना स्थल पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading