मार्च 13, 2026

ग्राम पंचायत सैंज में मतदान के लिए 14 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला शिमला के विकास खण्ड ठियोग की ग्राम पंचायत सैंज में आम चुनाव के दृष्टिगत 14 सितम्बर, 2022 को (मतदान की स्थिति में) सम्बन्धित पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इस बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत सैंज के विभिन्न पदों के लिए 14 सितम्बर को मतदान (आवश्यक हुआ तो) के दृष्टिगत पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय, शिक्षण संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहंेगे। मतदान के दिन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 की धारा-25 के तहत वैतनिक अवकाश रहेगा।
इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कार्यरत कर्मचारियों जो ग्राम पंचायत सैंज के मतदाता हैं, को भी मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इसके लिए उन्हें मतदान के प्रमाण के रूप में संबंधित पीठासीन अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading