अप्रैल 30, 2026

पुलिस भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच एवं मूल्यांकन 26 से 28 जुलाई तक

ज़िला सोलन में पुलिस भर्ती के लिए 03 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई लिखित परीक्षा उर्तीण करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच एवं मूल्यांकन 26 जुलाई से 28 जुलाई, 2022 तक पुलिस लाईन सोलन में किया जाएगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा ने दी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 26 जुलाई, 2022 को 174 महिलाओं व 126 पुरूष (सामान्य डियूटी व चालक), 27 जुलाई, 2022 को 300 पुरूष (सामान्य डियूटी व चालक) तथा 28 जुलाई, 2022 को 156 पुरूष (सामान्य डियूटी व चालक) के दस्तावेजों की जांच व मूल्यांकन किया जाएगा।
वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एण्ड गाईड प्रमाण पत्र, ड्राईविंग लाईसेंस, भूमिहीन प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र तथा नवीनतम पास-पोर्ट साईज की रंगीन फोटो सहित पुलिस लाईन सोलन में उनके प्रवेश पत्र में दर्शाई गई तिथियों के अनुसार प्रातः 08.00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सभी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को उपरोक्त तिथि अनुसार प्रवेश पत्र उनके मोबाईल नम्बर पर एस.एम.एस. के माध्यम से पूर्व ही भेजे जा चुके हैं।
अभ्यर्थी अधिक जानकारी दूरभाष नम्बर 01792-223836 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading