नवम्बर 11, 2026

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण में 200 करोड़ खुराक लगाने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण में 200 करोड़ खुराक लगानेे की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर केंद्र सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं सक्षम नेतृत्व और देश की जनता के सक्रिय सहयोग को जाता है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भी कोविड टीकाकरण के तहत 1.33 करोड़ से अधिक की खुराक लगाई है, जो प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत एक सराहनीय उपलब्धि है।

प्रातिक्रिया दे

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.