Site icon जन किरण

हिमाचल प्रदेश ने दर्ज किया सीजन का सबसे भारी हिमपात: सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त

Advertisements

हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में सीजन की सबसे भारी बर्फ़बारी हुई है जिसके कारण हिमाचल प्रदेश की 557 सड़कें अवरूथ हुई है जिसमे राष्ट्रीय एवं राज्य राज मार्ग भी शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में 1757 बिजली के ट्रांसफार्मर भी खराब हुए है और 124 स्थानों पर पेय जल की सप्लाई बाधित हुई है।

हिमाचल प्रदेश के सभी मुख्य पर्यटक स्थलों, जिसमे शिमला, मनाली, डलहौज़ी, किन्नौर, कसौली, चैल, कुफरी, धर्मशाला के ऊपरी हिस्से, सोलंग और अन्य सभी स्थानों पर भी ताज़ा बर्फ़बारी हुई है। इस बर्फ़बारी के चलते, पर्यटकों और होटल मालिकों के चेहरे खिल उठे है। साथ ही यह किसानों और फल उत्पादकों की ख़ुशी का भी कारण बनी है।

प्रशासन ने स्थिति को समान्य करने के लिए कमर कस ली है। प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने में कुछ समय लग सकता है ।

Exit mobile version