Site icon जन किरण

पांच राज्यों में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा, इतिहास में पहली बार चुनाव आयोग ने लगाया चुनावी रैलिओं पर प्रतिबन्ध

Advertisements

इतिहास में पहली बार चुनावी रैलियों पर चुनाव आयोग ने लगाया प्रतिबंध चुनाव आयोग की गाइडलाइंस को अनुसना करने वाले उम्मीदवार को दण्डित किया जाएगा और उसका चुनाव नामांकन भी रद्द किया जा सकता है।

आपको बता दें 2022 में कई राज्यों में चुनाव होने हैं और जिस तरीके से देश में कोरोना ने पैर पसारे हैं उसको देखते हुए चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइन तय की हैं। जिसमें भारत के इतिहास में पहली बार चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध लगाया गया है और चुनाव आयोग इस बार सख्ती से निपटने के मूड में दिख रहा है। चुनाव आयुक्त का स्पष्ट शब्दों में कहना है कि नियमों का पालन ना करने वाले उम्मीदवारों को कड़े दंड का प्रावधान है और उसका नामकरण भी रद्द किया जा सकता है।
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चुनाव आयोग ने नेताओं को निर्देश दिए की किसी भी तरह की पदयात्रा, रोड शो और रैली 15 जनवरी तक नहीं होगी। चुनाव आयुक्त ने कहा कि 15 जनवरी तक नुक्कड़ सभाओं पर भी रोक रहेगी. घर-घर प्रचार में भी 5 लोग ही शामिल होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि सभी एजेंसियों को अलर्ट पर किया गया है। सुविधा एप के जरिए उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकते है।
गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोविड नियमों के साथ चुनाव को हम पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। चुनावी खर्च सीमा बढ़ाकर 40 लाख की गई है। 900 पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे
80 वर्ष से ज्यादा तथा, दिव्यांग और कोरोना प्रभावित के लिए पोस्टल बैलट।
सभी दलों को उम्मीदवारों के लिए आपराधिक जानकारी देना जरूरी।

चुनाव आयोग की बड़ी बातें
उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं-CEC सुविधा एप के जरिए ऑनलाइन नामांकन
महिलाओं के लिए 1620 पिंक पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे 10 मार्च को होगा नई सरकार का ऐलान 5 राज्यो का मतदान 7 चरणों मे होगा।

14 फरवरी को पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में मतदान होगा।

27 फरवरी और 3 मार्च को मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश में चरण 


 सभी राज्यों की मतगणना 10 मार्च को होगी।



Exit mobile version